कैमूर जिला प्रभारी बनाये गए आजय कुशवाहा,जताया आभार.

राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी द्वारा प्रस्तावित संवैधानिक अधिकार - परिसीमन सुधार महारैली आगामी 25 मई को शाहाबाद प्रमंडल के बिक्रमगंज में प्रस्तावित है.इस रैली के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यसभा सांसद उपेन्द्र कुशवाहा द्वारा पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं ओबरा विधानसभा से प्रत्याशी रहे अजय कुशवाहा को कैमूर जिला प्रभारी नियुक्त किया है.बताया गया कि यह नियुक्ति उनके संगठनात्मक कौशल, जनसमर्थन और सामाजिक सेवा के प्रति समर्पण को ध्यान में रखते हुए की गई. अजय कुशवाहा ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा है कि एक आम कार्यकर्ता पर पार्टी द्वारा विश्वास जताया जाना पार्टी के कार्यकर्ताओं का सम्मान है. वे दिए गए दायित्व को पूरी निष्ठा से निभाएंगे और 25 मई को होने वाली महारैली को पूरी तरह से सफल होगी.उन्होंने कहा कि वर्तमान परिसीमन की प्रणाली में व्याप्त असमानताओं को दूर करने के लिए पार्टी का महारैली सही दिशा में जाएगी.अजय कुशवाहा को केमूर जिला प्रभारी बनाए जाने पर रालोमो नेता राम कुमार वर्मा, अवधेश कुशवाहा, विकास कुशवाहा, रणधीर सिंह, निर्भय पासवान, कमलेश सिंह,बिनोद सिन्हा, बलवंत कुशवाहा,गुड्डू कुशवाहा, अभय, सुनील कुमार, विपिन कुमार, रवि, नवीन,हरेश, आशुतोष,अंकित, रमेश आदि ने हर्ष जताया है.