नरसंद गांव में रुद्र महायज्ञ का आयोज

शिवलिंग की स्थापना तथा श्री हनुमंत लाल की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर प्रखंड के नरसंद गांव में रुद्र महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।यज्ञ पं.लाल मोहन शास्त्री के तत्वावधान में हो रहा है।बुधवार को जलभरी के साथ गांव में शोभा यात्रा निकाली गई।देवहरा स्थित पुनपुन नदी के शिव घाट से वैदिकमंत्रोचारण से कलश में जलारोहण किया गया।श्रद्धालु देवहरा से माथे पर कलश लेकर पैदल यात्रा से गांव पहुंचे।गांव के गलियों का भ्रमण किया।कलश के साथ ऊट, घोड़ा वाहनों के साथ गाजे बाजे के साथ धार्मिक गीतों से गाँव गुंजायमान रहा।जलभरी में दूर दूर से श्रद्धालु पहुंचे थे। आस्था को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ देखते ही बन रही थी। शोभायात्रा में धर्म व अध्यात्म से जुड़े श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है।गांव का माहौल भक्तिमय वातावरण में डूब गया है।शाम को शास्त्री द्वारा शिव पुराण कथा का प्रचन किया जा रहा है।रात में रासलीला कार्यक्रम शुरू है।यज्ञ को सफल बनाने को लेकर आयोजन समिति के सदस्य व श्रद्धालु सहयोग में लगे हैं। यज्ञ को लेकर गांव से लेकर पूरे प्रखंड का वातावरण भक्तिमय होता जा रहा है।बताया गया कि यज्ञ 22 अप्रैल तक चलेगा।