यज्ञ के दूसरे दिन श्रद्धालुओ की भीड़

यज्ञ के दूसरे दिन श्रद्धालुओ की भीड़

हसपुरा(औरांगाबाद):श्री दुर्गा की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर प्रखंड के शाहपुर गांव में चल रहे श्री चंडी महायज्ञ के दूसरे दिन बुधवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। यज्ञशाला में प्रवेश के बाद पंचांग,बेदी समेत धार्मिक कार्यो का आयोजन किया गया। यज्ञ के आकर्षण सुनकर दूर-दूर से श्रद्धालू पहुंचकर मंडप का परिक्रमा कर रहे हैं।यज्ञ स्थल के पास संत के प्रवचन के साथ भजन कीर्तन व धार्मिक कार्य जारी है।दूर-दूर से स्रोता प्रवचन सुनने गांव पहुंचने रहे हैं।यज्ञ से गांव का माहौल भक्तिमय हो गया है।गांव में उत्साह व उमंग कायम है।यज्ञ आचार्य पं लाल मोहन शास्त्री के तत्वावधन में किया जा रहा है।शास्त्री के प्रतिदिन प्रवचन व धार्मिक विचारों के संदेश से ग्रामीण प्रेरित हो रहे हैं।आयोजन समिति के अध्यक्ष विश्वकर्मा प्रसाद ने बताया कि यज्ञ 8 तक चलेगा।यज्ञ को सफल बनाने के लिए पंचायत के जनप्रतिनिधि से लेकर समिति के सदस्य व ग्रामीण सक्रिय हैं।पूरा गांव का वातावरण भक्तिमय होता जा रहा है। बच्चों के बीच भी उमंग देखा जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि यज्ञ के दौरान प्रतिदिन सुबह से शाम तक गाँव मे धार्मिक कार्य शुरू है।प्रवचन में शास्त्री ने यज्ञ को समय के साथ आयोजन करना आवश्यक बताया।कहा कि यज्ञ के आयोजन से धार्मिक व अच्छे कार्यों पर चलने की प्रेरणा मिलती है।वातावरण सुद्ध होती है।