25 मई को प्रजापति हुंकार रैली पटना में

प्रखंड दाउदनगर ब्रह्मा के मानस पुत्र श्री दक्ष प्रजापति के वंशज प्रजापति समाज अपने आप को गर्वांन्वित महसूस करता है। बिहार कुम्हार (प्रजापति) समन्वय समिति प्रखंड दाउदनगर द्वारा चुनाव सह अधिवेशन एवं प्रतिनिधि सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता निवर्तमान प्रखंड अध्यक्ष डॉ जितेन्द्र प्रजापति एवं मंच संचालन संतोष प्रजापति एवं मुख्य चुनाव पदाधिकारी एवं सुरेन्द्र प्रजापति ने की।इस समारोह का उद्घाटन सूर्यदेव प्रजापति सेवा निवृत्त शिक्षक मुख्य अतिथि राज्य संगठन सचिव बबन प्रजापति, विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष ललन प्रसाद प्रजापति,सचिव गया प्रसाद,कोषाध्यक्ष अमरेश प्रजापति, संरक्षक रामप्रवेश प्रजापति हुए।इस समारोह में निर्विरोध दाउदनगर प्रखंड अध्यक्ष विनोद प्रजापति, सचिव गुप्तेश्वर प्रजापति, कोषाध्यक्ष लौकेश प्रजापति चयनित एवं प्रखंड के मीडिया प्रभारी सुनील कुमार प्रजापति को मनोनीत किया गया। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हमें राजनीतिक भागीदारी मिलनी चाहिए उसके लिए हमें एक सूत्र में बंधकर रहना होगा। मुख्य अतिथि ने कहा कि औरंगाबाद जिले के प्रजापति समाज में उत्थान के अनेकों कार्यक्रम किए जाएंगे। बिहार सरकार में वर्तमान बिहार अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्या शीला पंडित ने बताया कि पटना में मिलर हाई स्कूल में आगामी 25 मई को प्रजापति हुंकार रैली में ज्यादा से ज्यादा लोगों को लेकर आएं। ताकि जो राजनीतिक पार्टियां प्रजापति समाज के लिए भागदारी देगी उसके साथ वो कार्य करेंगे अन्यथा विधानसभा 2025 में निर्दलीय प्रत्याशी उतारने का काम करेंगे। समारोह में जिला उपाध्यक्ष रामऔतार प्रजापति, सिकंदर प्रजापति,लाल बहादुर प्रजापति,अंजय प्रजापति, अजय प्रजापति, राजदेव प्रजापति, आर्यन कुमार, शंभू प्रजापति, कृष्णा प्रजापति, महेंद्र प्रजापति, कामेश्वर पंडित, गोपाल प्रजापति,कमला देवी, अमरेन्द्र कुमार प्रजापति सह सभी कार्य कारिणी सदस्य गण तथा अन्य सभी सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।