मां काली एवं कार्तिक जी के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर प्रतिमा के साथ कराया गया नगर भ्रमण

मां काली एवं कार्तिक जी के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर प्रतिमा के साथ कराया गया नगर भ्रमण

देव नगर पंचायत के थाना के समीप चल रहे सात दिवसीय मां काली प्राण प्रतिष्ठा के चौथे दिन गुरुवार को मां काली एवं कार्तिक जी के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर प्रतिमा के साथ नगर भ्रमण कराया गया। नगर भ्रमण के दौरान गाजे बाजे के साथ विभिन्न देवी-देवताओं की झांकी निकाली गई। नगर भ्रमण के लिए निकले श्रद्धालु जय माता दी,जय मां काली का जयकारा लगा रहे थे। नगर भ्रमण में देवी देवताओं की झांकी आकर्षण का केंद्र बना रहा। झांकी देव बाजारमें आते ही घर से महिलाएं, बच्चे, बूढ़े मां काली एवं कार्तिक जी के रूप को देख कर आनंदित हुए। इस बीच जय मां काली,जय माता दी के गगन भेदी धार्मिक नारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। संरक्षक श्री लक्ष्मण गुप्ता ,संरक्षक शक्ति मिश्रा ,संरक्षक आलोक सिंह ,यज्ञ प्रभारी गोपाल मिश्रा , मदन मोहन पाठक, धीरज पाण्डेय,दिनेश पाठक, विनोद सिंह ,अध्यक्ष विनोद यादव ,उपाध्यक्ष मुकेश सिंह उपाध्यक्ष राम प्रवेश सिंह,  उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता,सचिव पवन पाण्डेय ,उप सचिव मुकुल सिंह, कोषाध्यक्ष उपेंद्र चौधरी उप कोषाध्यक्ष बलेश गुप्ता,रॉबिन सिंह, दीपक धनराज, रविशंकर पाण्डेय पंचायत समिति सदस्य चंदन सिंह ,बालेश्वर यादव उपेंद्र यादव,गोरख साव मुकेश सिंह,उदय सिंह, कंचन देव, तरुण कुमार लाल जी विकास कुमार , कुंदन सिंह, रमेश कुमार मंडल,संतोष कुमार सिंह, राकेश कुमार ,रणधीर चंद्रवंशी राकेश पांडेय,समाजसेवी रिंकू सिंह ,प्रेम देवी रोशन पाठक के अलावे महिला एवं पुरुष उपस्थित थे।