भाकपा का 34वां अंचल सम्मेलन संपन्न

प्रखंड मुख्यालय स्थित अमझर शरीफ रोड में रामशरण यादव नगर के श्रवण कुमार सभाकक्ष में कक्ष में भाकपा का 34वां दो दिवसीय अंचल सम्मेलन सोमवार को संपन्न हो गया।कार्यक्रम की शुरुआत रामदेव राजवंशी के झंडोतोलन से हुई। इसके बाद बाजार में जुलूस निकाला गया।विभिन्न नारे लगाए गए।इस दौरान उच्च विद्यालय के खेल मैदान में सभा का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता अरुण कुमार रंजन तथा संचालन अंचल मंत्री चन्द्रशेखर सिंह ने किया।मुख्य वक्ता के रूप में पार्टी के वरीय नेता विजेंद्र केशरी,रामचन्द्र सिंह, जगनारायण सिंह विकल ने केंद्र व राज्य सरकार को किसान ,मजदूर ,गरीबों का विरोधी बताया।कहा कि बेरोजगारी बढ़ती जा रही है।रोजगार मांगने पर सरकार द्वारा लाठी से पीटे जा रहें है। केन्द्र की सरकार सिर्फ संप्रदायिक नारा देकर सत्ता में पुनः काबीज हो गया है।बिहार में डबल इंजन की सरकार को आम जनमानस से कोई लेना देना नही है।पूर्व प्रमुख नागेश्वर यादव,विजय यादव,रामाशीष सिंह ने कहा किसरकार के गलत नीतियों से महंगाई चरम पर है।भ्रष्टाचार, महंगाई, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी समस्या गहराती जा रही है।किसान आत्म हत्या कर रहें है।आज देश बड़े संकट के दौर से गुजर रहा है।तमाम कार्यालयों में दलालों का कब्जा हो गया है। बिना रिश्वत का कोई काम नही हो रहा है। कल्यानकारी योजनाओं में लूट मची हुई है।21 सितंबर से 25 तक चंडीगढ़ में 25वां महाधिवेशन,पटना में राज्य सम्मेलन व 30-31 मई को रफीगंज में जिला सम्मलेन की जानकारी दी गई।नई कमिटी का गठन किया गया।सुरेश यादव,उमेंश सिंह,अरुण कुमार,अर्जुन यादव,श्यामकिशोर यादव समेत कई नेता उपस्थित थे।