ऑल इंडिया दांगी क्षत्रिय संघ बिहार द्वारा दांगी प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

ऑल इंडिया  दांगी क्षत्रिय संघ बिहार द्वारा दांगी प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

ऑल इंडिया दांगी क्षत्रिय संघ बिहार द्वारा आयोजित दांगी प्रतिभा सम्मान समारोह चरकावां निचलीडीह में किया गया। इस कार्यक्रम का अध्यक्षता दयानन्द प्रसाद दांगी एवं संचालन दांगी उपेन्द्र बर्मा ने किया। इस कार्यक्रम का मुख्य अतिथि बिहार प्रदेश अध्यक्ष विजय प्रसाद दांगी व वरिष्ठ जदयू  नेता संघ डायरेक्टर सृष्टि कोचिंग सेंटर जनकपुर गया दांगी पुष्पेन्दू पुष्प के द्वारा संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रतिभा सम्मान समारोह में 2025 जिला औरंगाबाद के परीक्षा नियंत्रक डॉ रामाकांत दांगी के नेतृत्व में बच्चों को पुरस्कार वितरण किया गया। इस परीक्षा में औरंगाबाद जिला के 63 परीक्षार्थियों ने भाग लिया गया। प्रतियोगिता परीक्षा 23 मार्च को आयोजित की गई थी। तीनों समूह में प्रथम स्थान लाने वाले को स्टडी टेबल , मेडल,एवं द्वितीय को मेडल एवं स्टडी लैम्प तथा तृतीय स्थान लाने वाले को मेडल, टिफीन बॉक्स पुरस्कार के साथ-साथ 60% से अधिक अंक लाने वाले सभी विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस कार्यक्रम में कामेश्वर दांगी, विजय प्रसाद दांगी, कपिल दांगी, निरंजन दांगी, सतेन्द्र दांगी, सिद्धेश्वर दांगी, भोला दांगी, अरविंद दांगी सहित सैकड़ों दांगी छात्र छात्राएं तथा अभिभावक शामिल थे।