किसान महापंचायत एवं केंद्रीय सम्मेलन मे कोयल नहर पानी चालू कराने का मुदा छाया रहा।

उत्तर कोयल नहर के सभी शाखाओं एवं उप-शाखाओं में अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने के सवाल पर चौथा किसान महापंचायत एवं उत्तर कोयल नहर किसान संघर्ष मोर्चा, मगध का दूसरा केंद्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। औरंगाबाद सांसद अभय कुशवाहा, काराकाट सांसद राजाराम सिंह, गुरुआ विधायक विनय कुमार यादव, गोह विधायक भीम सिंह यादव सहित कई किसान नेता ,जनप्रतिनिधी पहुंचे। महापंचायत मे नयी केंद्रीय कमिटी का गठन हुआ और सात-सूत्री प्रस्ताव पारित हुआ। कार्यक्रम की शुभारंभ झंडोत्तोलन एवं किसान जन-आंदोलनों में शहीद हुए लोगो के शहीद वेदी तथा विद्यालय के संस्थापक शहीद सोखेंद्र नारायण की प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं एक मिनट का मौन रखकर की गई। झंडोत्तोलन मोर्चा के अध्यक्ष नंदलाल सिंह एवं शहीद गान एल. के.बिंदु ने गाया। तीन सदस्यीय अध्यक्ष मंडल में जयनंदन शर्मा, नंदलाल सिंह एवं विनोद प्रसाद चयनित किए गए । अध्यक्ष मंडल ने पूरे कार्यक्रम का संचालन किया। स्वागत सत्र में मुख्य वक्ता और काराकाट सांसद राजाराम सिंह, मुख्य अतिथि और औरंगाबाद सांसद अभय कुशवाहा, विशिष्ट अतिथि गुरुआ विधायक विनय कुमार यादव, गोह विधायक भीम सिंह यादव, किसान महासभा के बिहार राज्य सचिव उमेश सिंह, उत्तर कोयल नहर किसान संघर्ष मोर्चा, मगध के मुख्य संरक्षक रामेश्वर प्रसाद यादव,किसान नेता, शिक्षाविद को पुष्पहार एवं अंगवस्त्र से स्वागत किया गया। राम उदय यादव ने स्वागत गान गाकर आगत अतिथियों का स्वागत किया। मोर्चा के सचिव सह जिला पार्षद बालेश्वर प्रसाद यादव ने काम-काज का रिपोर्ट/प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। मोर्चा के केंद्रीय कमिटी का पुनर्गठन करने हेतु बतौर पर्यवेक्षक उमेश सिंह को जिम्मेवारी सौंपी गई। जिसका निर्वहन करते हुए उन्होंने 53 सदस्यीय कमिटी का पैनल पेश कर नई कमिटी का गठन किया। उपेंद्र कुमार ने आदोलन का स्वरूप तय करने को लेकर सात- सूत्री प्रस्ताव सभा मंच के समक्ष पेश किया। सभा को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता और काराकाट सांसद राजाराम सिंह ने कहा कि मोदी सरकार बड़ी चालबाजी से किसानों के ऐतिहासिक आंदोलन के बाद वापस लिए गए तीन काले कानूनों को राज्यों के माध्यम से लागू करवाने के फिराक में है। इसके खिलाफ आंदोलन तेज करने का संकल्प आज हमलोगों को लेना चाहिए। सिंचाई का निजीकरण किया जा रहा है। सांसद अभय कुशवाहा ने कहा कि उत्तर कोयल नहर के अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने के ख्याल से हमेशा पदाधिकारियों से वार्ता करते रहता हूं। इसके लिए मोर्चा के द्वारा जो भी आंदोलन तय किया जाएगा, हम उसमें सहयोग करेंगे। सरकार किसानों का सभी कर्ज माफ करे।गुरुआ विधायक विनय कुमार यादव ने कहा कि केंद्र सरकार किसान विरोधी है। भारत कृषि प्रधान देश है। गोह विधायक भीम सिंह यादव ने कहा कि मगध के धरती पर लाल पानी आने तक संघर्ष करते रहेगे। महासभा के राज्य सचिव उमेश सिंह, मोर्चा के मुख्य संरक्षक रामेश्वर प्रसाद यादव, जिला पार्षद अध्यक्ष के पूर्व प्रतिनिधि डा संजय यादव, जिला पार्षद शंकर यादवेंदु, जिला पार्षद रेखा सिंह, डॉ रामाशीष कुमार, भाकपा माले के गया जिला सचिव निरंजन कुमार, भाकपा माले के औरंगाबाद जिला सचिव मुनारिक राम, किसान महासभा के औरंगाबाद जिला सचिव कामता प्रसाद, प्रभात क्लब के संयोजक संजय श्याम, राजद जिलाध्यक्ष अमरेंद्र कुशवाहा, मोर्चा के सुरेश प्रसाद विद्यार्थी, पैक्स अध्यक्ष बसंत यादव, अरविंद यादव, बसंत यादव, वीरेंद्र यादव, धर्मेंद्र कुमार उर्फ सिपाही, ई. नागेन्द्र यादव, अशोक यादव, रामानंद सागर, ब्रजेश कुमार, राम नरेश यादव, महेंद्र पासवान मुखिया, सोखेंद्र कुमार, राजद प्रखंड अध्यक्ष विक्की यादव ने कहा कि उत्तर कोयल नहर के अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने के सवाल को आंदोलन के माध्यम से ही हल किया जाएगा। इसमें हम सभी लोग मोर्चा के साथ हैं। इस अवसर पर प्रभात क्लब करमा -करमी तिवारी बिगहा के संयोजक संजय श्याम , राजद प्रखंड अध्यक्ष विकी यादव, युवा प्रखंड अध्यक्ष संतोष यादव, डी के यादव, पूर्व मुखिया देवलाल , धनेश यादव, रामविजय , शत्रुघ्न यादव, रफीगंज समाजसेवी ब्रजेश यादव,शिक्षक टी.पी. सिंह सहित रफीगंज, गोह, मदनपुर, कोच , गुरारू , गुरूआ के सैकडो किसान उपस्थित थे।