भाजपा कार्यकारणी की बैठक आयोजित

भाजपा कार्यकारणी की बैठक आयोजित

प्रखंड के मुंजहर गांव में रविवार को भाजपा मंडल दक्षिणी हसपुरा का प्रथम कार्यकारिणी की  बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा संचालन उपाध्यक्ष चितरंजन सिंह ने किया। मुख्य अतिथि रहे आचार्य पं लाल मोहन शास्त्री ने पार्टी व समाज के विकास पर जोर दिया। दुरदर्शन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 122 वीं मन की बात सुनी गई।पूर्व जिला महामंत्री रविशंकर शर्मा, जिला महामंत्री अमन कुशवाहा,जिला मंत्री सुनील शर्मा, पूर्व उपप्रमुख अनिल आर्य ने कहा कि 30 मई को सासाराम के विक्रमगंज में प्रधानमंत्री आएंगे। सफल बनाने पर हर बिंदुओं पर चर्चा की गई। इस पर कार्य योजना तैयार करने पर विचार की गई। प्रधानमंत्री के रैली में शामिल होने के लिए आम जनता को आमंत्रित करने पर बल दिया गया। कुछ ही दिनों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जीत दिलाने के लिए रणनीति बनाई गई। वक्ताओं ने कहा कि पीएम मोदी द्वारा किये गए कार्यों से देश मजबूत हुआ है। देश की सुरक्षा बढ़ी है।उनके द्वारा चलाये जा रहे कल्याणकारी योजनाओं के बारे में गांव गांव में जानकारी दें।ताकि देश व समाज की भलाई हो सके।मंडल अध्यक्ष उमेश पासवान,दीपक उपाध्याय,मिंटू शर्मा, महामंत्री ज्योति नारायण सिंह, उपाध्यक्ष संतोष शर्मा समेत सैंकड़ों कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे।