कमिटी में महिलाओं को अधिक तरजीह

भाजपा के हसपुरा मंडल दक्षिणी की नई कमेटी का गठन किया गया।इसकी घोषणा करते हुए मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि नई कमिटी में महिलाओं को विशेष रूप से भागीदारी के साथ नए ऊर्जावान कर्मठ कार्यकर्ताओं को स्थान दिया गया है।ताकि संगठन को मजबूत कर कल्याणकारी योजनाओं को गांव गांव में लाभ दिलाने का काम करें।
नई कमिटी में चितरंजन सिंह, भाग्यमणि देवी, विजय कुशवाहा, संतोष शर्मा ,कांति विश्वकर्मा, सुनील सिंह उपाध्यक्ष ज्योति नारायण सिंह ,दिलीप शर्मा महामंत्री उषा देवी,सतीश पटेल ,मुकेश शर्मा ,सविता कुमारी, द्वारिक पासवान, सत्येंद्र शर्मा उर्फ बम शर्मा मंत्री चुने गए जबकि कोषाध्यक्ष का दायित्व नीरज शर्मा को दिया गया।अध्यक्ष ने कहा कि यह कमिटी पार्टी के कार्य व विधानसभा को देखते हुए मजबूती के साथ कार्य करेगी।पीएम मोदी के नेतृत्व में देश मजबूती की तरफ जा रहा है।सभी गांव गांव में जाकर पार्टी के सिद्धांतों व केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही सरकारी योजनाओं को बताएं।ग्रामीणों को लाभ दिलाने में सहयोग करें।मोदी के नेतृत्व में देश कहा तक पहुंचा है इसकी जानकारी दें।