लालू यादव के जन्मदिन पर लगाए गए 78 पौधा

औरंगाबाद जिला मुख्यालय स्थित शहर के गांधी मैदान के समीप बस डिपो के किनारे महादलित टोले में राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष भारत सरकार के पूर्व रेल मंत्री बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का 78 वाँ जन्मदिन मनाया गया। लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन सामाजिक न्याय और सद्भाव दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर महादलित टोले में बच्चों के बीच पठन पाठन सामग्री कलम,किताब, पेंसिल इत्यादि का वितरण किया गया। उनके बीच राजद नेताओं ने भोजन का वितरण भी किया। उसके बाद लालू प्रसाद यादव के लंबी आयु के लिए 78 वृक्ष लगाकर ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने संबोधित करते हुए कहा की 2025 में बेरोजगार गरीब किसान बंचितो के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव जब मुख्यमंत्री होंगे तो निश्चित रूप से समाज के सभी वर्गों को लाभ मिलेगा। माई बहीन मान योजना के तहत सभी महिलाओं को प्रति माह ₹2500 दिया जायेगा। गैस सिलेंडर का दाम ₹500 प्रति सिलेंडर के हिसाब से भी दिया जाएगा। सामाजिक सुरक्षा पेंशन वृद्धावस्था पेंशन विकलांगता का पेंशन 400 से बढ़कर ₹1500 दिया जाएगा। सभी बेरोजगारों को रोजगार दिया जाएगा। आये दिन रोज दिनदहाड़े हत्या हो रहा है, अपराधियों का बिहार पर कब्जा है, प्रशासन नाम की कोई चीज नही है। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अमरेंद्र कुशवाहा, प्रदेश महासचिव इं सुबोध कुमार सिंह, पुर्व विधायक सुरेश मेहता, जिला प्रवक्ता डॉ रमेश यादव, आपदा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष उदय उज्जवल, जिलाउपाध्यक्ष बादशाह यादव, जिला प्रधान महासचिव अनिल टाइगर, जिला पार्षद अनिल यादव, मुखिया पंकज यादव, जिला कार्यकारिणी सदस्य सत्येंद्र यादव, महिला सेल जिला अध्यक्ष सुमन सिंह, प्रखंड अध्यक्ष सुशील कुमार, जिला महासचिव चंद्रशेखर मेहता, पंचायत समिति प्रतिनिधि विकाश कुमार, जिला पार्षद श्यामसुंदर, राजद नेत्री मंजू सिंह, पंचायत अध्यक्ष अशोक यादव, छात्र राजद जिला प्रभारी चंदन कुमार, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष कमरू जमा, पूर्व नगर अध्यक्ष नेसार अहमद, रितेश कुमार आदि उपथिति थे।