योजनाओं के बारे में दी गई जानकारी

महिला संवाद कार्यक्रम के तहत दाउदनगर प्रखंड के कटरिया में महिला संवाद का आयोजन किया गया ,जिसमें जीविका द्वारा महिला सशक्तिकरण से संबंधित योजनाओं की जानकारी महिलाओं के साथ साझा की गई.बीडीओ मो जफर इमाम ने महिला संवाद को संबोधित करते हुए राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की. उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ सीधा संवाद करने का यह अनूठी पहल है,जहां महिला सशक्तिकरण संबंधित योजनाओं की जानकारी महिलाओं के साथ साझा की जा रही है. बताया गया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से महिलाएं अपनी अपेक्षाओं और आवश्यकताओं को सरकार तक पहुंचा रही है और सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर अपने जीवन में हुए बदलाव को साझा कर दूसरों को प्रेरित कर रही हैं. गांव की महिलाएं गांव के विकास के लिए अपनी इच्छाएं एवं आकांक्षाओं को सूचीबद्ध करा रही हैं. राज्य सरकार द्वारा संचालित लोक कल्याणकारी योजना की सफलता पर आधारित फिल्म भी महिला संवाद रथ के माध्यम से प्रदर्शित किया गया. महिला सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन के लिए राज्य में संचालित योजनाओं से संबंधित लीफलेट महिलाओं के बीच वितरित किया गया और कहा गया कि अब तक अगर कोई भी महिला इन योजनाओं का लाभ नहीं ले पाई है तो उससे जुड़कर अपने जीवन में बदलाव लाएं.