प्रजापति हुंकार महासम्मेलन में जुटेंगे 50 हजार लोग, राजनीतिक भागीदारी की करेंगे तैयारी

बिहार कुमार प्रजापति समन्वय समिति के बैनर तले रविवार को शहर के सूर्य मंदिर अदरी नदी तट परिसर में 9वा अधिवेशन सह प्रतिनिधि सामान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन संघ के प्रदेश महामंत्री अरविंद कुमार उर्फ पिंटू प्रजापति, रामप्रवेश प्रजापति, बबन प्रजापति, अभय कुमार प्रजापति ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री ने कहा कि आजादी के बाद आज तक हमारे समाज अति पिछड़ा वर्ग के लोगों को राजनीतिक भागीदार से अलग रखा गया। आज तक न एक भी संसद न एक भी विधायक सीट पर काबिज हुए। अब समाज के लोगों को एकजुट होने की जरूरत है। अधिवेशन का मुख्य उद्देश्य शैक्षणिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक एवं समाज के बच्चों का उत्थान करना है। इसलिए हम लोग एकजुटता के साथ कार्य कर रहे हैं। प्रजापति समाज के लोगों को हर राजनीतिक पार्टियों आज तक ठगने का काम किया। अधिकार के नाम पर वोट लेकर समाज के लोगों को राजनीतिक भागीदार से अलग रखा, लेकिन अब ऐसा होने वाला नहीं है। हम लोग एकजुटता के साथ विशालमय होकर चट्टानी ताकत की तरह खड़े हैं। विधानसभा चुनाव में हम लोग अपना रंग दिखाएंगे। जो हमारे समाज के उत्थान के लिए सोचेगा उनके साथ देंगे। पटना में हुंकार महासम्मेलन मई में, जुटेंगे हजारों कार्यकर्ता प्रदेश महामंत्री पिंटू प्रजापति ने कहा कि आगामी मई महीने में पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान में विशाल प्रजापति हुंकार महासम्मेलन होने जा रहा है। इस महासम्मेलन में अपने समाज के 50 हजार से ज्यादा लोग जुटेंगे और राजनीति भागीदार की तैयारी करेंगे। उन्होंने कहा कि हम कर्पूरी ठाकुर के बताए मार्गो पर चल रहे हैं लेकिन राजनीतिक पार्टिया आज तक अति पिछड़ों को समान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि अति पिछड़ा के नाम पर कर्पूरी ठाकुर को आगे रखकर सभी अति पिछड़ा समाज से हर पार्टियां वोट लेने का काम किया। हुंकार महासम्मेलन को लेकर राज्य के प्रत्येक जिलों में अधिवेशन चल रहा है। समाज के टूटे-फूटे लोगों को जोड़ने का भी काम किया जा रहा है और सभी विशालकाय तरीके से जुड़ रहे हैं और इसका असर हुंकार महासम्मेलन में दिखेगा।