प्राण प्रतिष्ठा को पीरु में यज्ञ आयोजित

प्राण प्रतिष्ठा को पीरु में यज्ञ आयोजित

प्रखंड के पीरू टोले मठिया में देवी मंदिर की स्थापना व हनुमंत लाल की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पांच दिवसीय यज्ञ शुरू हो गया है। प्रथम दिन शुक्रवार को मगध क्षेत्र के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल च्यवनाश्रम देवकुंड के सरोवर से वैदिकमंत्रोच्चारण के साथ कलश में जलारोहण किया गया। शोभा यात्रा निकाली गई।श्रद्धालु देवकुंड से माथे पर कलश लेकर पैदल यात्रा से पीरु मठिया गांव पहुंचे।गांव के गलियों का भ्रमण किया।कलश के साथ गाजे बाजे व धार्मिक गीतों से गाँव गुंजायमान रहा।जलभरी में दूर दूर से श्रद्धालु पहुंचे थे। आस्था को लेकर भीषण गर्मी में भी श्रद्धालुओं की भीड़ देखते ही बन रही थी। शोभायात्रा में धर्म व अध्यात्म से जुड़े श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है।गांव का माहौल भक्तिमय वातावरण में डूब गया है।सुबह से शाम तक धार्मिक कार्य जारी है।यज्ञ को सफल बनाने को लेकर आयोजन समिति के सदस्य व श्रद्धालु सहयोग में लगे हैं। यज्ञ को लेकर गांव से लेकर पूरे प्रखंड का वातावरण भक्तिमय होता जा रहा है।बताया गया कि 17 मई को बेदी पूजा,19 को प्राण प्रतिष्ठा व 20 को भंडारा के साथ यज्ञ का समापन होगा।पं अमरेश पांडेय,चन्दन मिश्र, पं० रंजन कुमार मिश्रा,'धनंजय मिश्र, विपिन राज मिश्र यशराज शाल्येश शास्त्री शामिल रहे।