प्रखंड कृषि पदाधिकारी के निधन पर शोक सभा

प्रखंड कृषि पदाधिकारी के निधन पर शोक सभा

शुक्रवार को गोह प्रखंड में कार्यरत प्रखंड कृषि पदाधिकारी अजय कुमार सिंह के असामयिक निधन पर अंचल कार्यालय व ई किसान भवन में अधिकारी व कर्मियों ने शोक व्यक्त किया है। कृषि कार्यालय व अंचल कार्यालय के समक्ष प्रखंड कर्मियों ने 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कर्तव्य के प्रतिमूर्ति अपने अधिकारी के असामयिक निधन पर सीओ अजय कुमार सिंह, बीपीआरओ कौशल किशोर, कल्याण अधिकारी अशोक कुमार, पीओ प्रमोद कुमार, आलोक कुमार, राजेश कुमार, नाजिर जयंत कुमार, विशाल वैभव,राजीव कुमार, मनोज कुमार, गणेश कुमार, नारायण कुमार, धनंजय कुमार, अजय कुमार, दीपक कुमार, मंटू कुमार प्रमोद कुमार सिंह अकांक्षा कुमारी, आत्मा अध्यक्ष विनय पटेल, प्रखंड तकनीकी अरविंद कुमार विद्यार्थी, कृषि समन्वयक विक्रांत कुमार, सहायक तकनीकी विवेक कुमार सहित कई अधिकारी एवं कर्मियों ने शोक व्यक्त किया है। गौरतलब हो कि कृषि पदाधिकारी अजय कुमार सिंह का निधन पटना में इलाज के क्रम गुरुवार की रात्रि निधन हो गया था।