शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाये बकरीद -थानाध्यक्ष

दाउदनगर थाना परिसर में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक मुख्य पार्षद अंजली कुमारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें शहरी क्षेत्र व ग्रामीण क्षेत्रों से आये जनप्रतिनिधियों व लोगों ने अपनी बातों को रखा। वक्ताओं ने कहा बकरीद में कोई जुलूस वैगरह नहीं निकलता है हम सभी शांति पूर्वक पर्व मनाते हैं। वहीं दाउदनगर शहर से सफदर हेयात ने कहा शुक्रवार को मस्जिद में नमाज के बाद बकरीद के दिन ईदगाह मैदान पर नमाज के समय का निर्धारण किया जाएगा। उन्होंने कहा बकरीद में कुर्बानी के बाद बचा हुआ अवशिष्ट समाजिक व धार्मिक दोनों दृष्टि कोण से महत्वपूर्ण है। उसे यत्र तत्र फेके नहीं सही तरीके से दफन कर दे। कहा गया सभी संभावित स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। असमाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। हर गतिविधि की सूचना प्रशासन को दे तत्परता से कार्रवाई की जाएगी। मुख्य पार्षद ने भी शांतिपूर्ण ढंग से ईद मनाने की अपील की है। शहरी क्षेत्र में साफ सफाई के लिए नगर परिषद को निर्देशित किया गया। ईस अवसर पर थानाध्यक्ष विकास कुमार वार्ड पार्षद जय गोविन्द प्रसाद, भाजपा के जिला प्रवक्ता अश्विनी कुमार तिवारी, युवराठ के प्रदेश सचिव अरुण कुमार यादव, अटल बिहारी, राजद नगर अध्यक्ष मुन्ना अजीज, कांग्रेसी नेता हाफिज खुर्शीद, जहांगीर कुरैशी,सुहैल अंसारी, सुबोध शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि प्रशांत कुमार, सत्येंद्र कुमार, सरजू सिंह, पूर्व उप प्रमुख नंद शर्मा, मोती लाल, सिद्ध नाथ प्रसाद आदि उपस्थित थे।