नाली निर्माण को लेकर हुई विवाद में किया गया गोलीबारी, एक जख्मी.

नाली निर्माण को लेकर हुई विवाद में किया गया गोलीबारी, एक जख्मी.

दाउदनगर (दाउदनगर) दाउदनगर शहर के वार्ड संख्या  बीगन बीगहा  मंगलवार के दोपहर नाली निर्माण को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।  देखते देखते गोलीबारी में बदल गया. इस घटना में अभिमन्यु सिंह के 25 वर्षीय पुत्र  सुजीत कुमार बाया हाथ में गोली लगने से जख्मी हो गया है.परिजनों के सहयोग से उसे स्थानीय निजी अस्पताल पहुंचाया जहां उसका प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार केदार नाथ सिंह के घर से अभिमन्यु सिंह के घर के तक नाली निर्माण कराया जाना था जिसके लिए एक पक्ष द्वारा मशीन से पक्की सड़क काटी जा रही थी जिसके बाद दूसरे पक्ष द्वारा बिरोघ किये जाने के बाद बात बढ़ गई। बात बढ़ते- बढ़ते मारपीट हुई जिसके बाद फायरिंग की गई जिसमें एक युवक के बाएं हाथ में गोली लगी और वह जख्मी हो गए। सूचना मिलने पर दाउदनगर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी  कुमारी ऋषि राज थानाध्यक्ष  विकास कुमार अपने दल बल के साथ वहां पहुंचे और  घटना का जांच पड़ताल किया.
दाउदनगर विकास कुमार पहुंचे तथा धटना स्थल  का जांच पड़ताल किया. जांच पड़ताल के दौरान एक रायफल,7 खोखा,एक मिस फायर कारतूस ,एक गड़ासा व 9 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। घटना की सूचना पर एफएसएल फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी की टीम सीमा गुप्ता के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और जांच की। टीम ने खून के नमूने, गोली के निशान तथा अन्य साक्ष्यों को संग्रहित किया। सीडीपीओ कुमार ऋषिराज ने बताया कि जख्मी सुजीत कुमार के बयान पर गोली चलाने वाले अभियुक्त भृगु सिंह उर्फ भृगुनाथ  सिंह,बैजनाथ सिंह, आनंद कुमार को गिरफ्तार किया गया घर से एक राइफल ,9 जिंदा कारतूस 7 खोखा एवं एक मिश फायर गोली तथा लोहे का बड़ा सा दभीया बरामद किया गया एवं घटना स्थल से तोड़ने वाली मशीन हैमर मशीन को भी जप्त किया गया।इस संदर्भ में दाउदनगर थान में दोनों पक्ष का मामला दर्ज किया गया है.बताया जाता है कि दोनों पक्षों के बीच पूर्व से भूमि विवाद चल रहा है। पूर्व में भी विवाद हुआ है। घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव व्याप्त है।इस घटना के बाद पूरी गांव दहशत में है.