पीएम के नेतृत्व में देश हुआ मजबूत

हसपुरा के डीके शर्मा स्मृति भवन के प्रांगण में मंगलवार को भाजपा मंडल उतरी हसपुरा का प्रथम कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई।अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष चंद्रकांत मुन्ना ने किया। मुख्य अतिथि रहे भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक मनोज शर्मा ने पार्टी के उद्देश्यों व सिद्धांतों पर प्रकाश डाला।कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश व भाजपा सबसे तेजी से आगे बढ़ रहा है।उनके द्वारा किये गए कार्यों से देश मजबूत हुआ है।देश मे विकास का डंका पूरी दुनियां में बह रहा है। पार्टी सबका साथ सबका विकास नारे के साथ चल रही है।बिना लोग जुट रहे हैं।मोदी बिना अब देश सुरक्षित नहीं रह सकता।उनके कार्यों व जनकल्याणकारी योजनाओं को को जन जन तक पहुँचाने की जरूरत है। पार्टी के विकास को लेकर बूथ शशक्तिकरण पर जोर दिया। विधान सभा चुनाव को लेकर चर्चा की।पीएम मोदी आगमन की तैयारी के गोह प्रभारी सुजीत शर्मा, पूर्व जिला महामंत्री रविशंकर शर्मा, जिला महामंत्री अमन कुशवाहा ने एकजुट होकर कार्य करने की बात कही।मोदी के आगमन की चर्चा की गई। विधानसभा चुनाव को लेकर जीत दिलाने के लिए रणनीति बनाई गई। देश व समाज की भलाई हो सके।सुरेश आर्य, निर्भय पाठक, गया लाल पंडित,मंडल अध्यक्ष उमेश पासवान, समेत सैंकड़ों कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे।