बूथ सशक्तिकरण को भाजपा का कार्यक्रम

बूथ सशक्तिकरण को लेकर भाजपा हसपुरा दक्षिणी मंडल द्वारा तिलौति गांव में बूथ संख्या 113 पर बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता बूथ अध्यक्ष धीरज कुमार संचालन मंडल मंत्री सत्येंद्र शर्मा ने किया। अहमदाबाद विमान दुर्घटना में पूर्व सीएम भाजपा के विजय रुपाणी व सभी मृत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।मंडल अध्यक्ष बिनोद कुमार शर्मा ने इसे देश का दुखद घटना बताया।कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया। पीएम मोदी के 11 वर्ष पूरा होने पर किए गए उत्कृष्ट कार्यों की चर्चा की।कहा कि आज देश विकास की तरफ अग्रसर है।देश मे सबका साथ सबका विकास विजन को लेकर कार्य किये जा रहे हैं।उज्वला गैस योजना, जनधन, प्रधानमंत्री आवास ,प्रधानमंत्री सड़क योजना, मुख्यमंत्री सड़क योजना समेत पीएम द्वारा देश मे चलाये जा रहे कई महत्वाकांक्षी योजनाओं को विस्तार से बताया।नागेश्वर पंडित,ललित नारायण सिंह व्हाट्सएप प्रमुख सोनू कुमार ने कहा कि आज देश की सुरक्षा व विकास के लिए जो कार्य किये जा रहे हैं उसे जनता हमेशा याद रखेगी।इसलिए पीएम को और मजबूत करने की जरूरत है।एकजुट रहने का संकल्प लिया।रंधीर सिंह, शंभू सिंह, अरुण कुमार, किरण देवी, अभिमन्यु कुमार, संतोष कुमारसमेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।