हसपुरा में रालोमो कार्यकर्ताओं की बैठक

रालोमो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह गोह के पूर्व विधायक डॉ रणविजय कुमार के नेतृत्व में गोह विधान सभा मे चुनावी शंखनाद शुरू कर दी गई है।रविवार को पार्टी कार्यालय हसपुरा में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई।पार्टी नेता बिनोद कुमार सिन्हा,प्रखंड अध्यक्ष श्रीकांत सिंह,मुखिया नन्हका बाबू,पूर्व मुखिया संतोष शर्मा ने क्षेत्र मजबूती के लिए रणनीति पर चर्चा की।पूर्व विधायक डॉ रणविजय कुमार ने कहा कि 17 अप्रैल से चुनावी अभियान में निकलेंगे।घर घर जाकर वोट मांगेंगे।पिछले दस वर्षों में जनहित के छोटे स्तर के कार्य से लेकर बड़े कार्यों का हाल आपलोग देख रहे हैं।बड़े कार्यों का हाल ठीक नही है।अपने कार्यकाल में मैंने हसपुरा में बाइपास सड़क निर्माण,पर्यटन स्थल समेत 12 योजनाओ को स्वीकृति कराया था।हारने के बाद योजनाओं को धरातल पर लाने के लिए आग्रह भी किया जो नहीं हो सका।यह दुर्भाग्यपूर्ण है।इससे विकास संभव नही है। उपेंद्र कुशवाहा को समाप्त करने के लिए लोगों ने खूब षड्यंत्र किया।चुनाव हरा देंगे तो इनकी पार्टी समाप्त हो जाएगी लेकिन कुछ नही हुआ। जब जनता उनके साथ थी तो एक सीट के चलते 7 सीट गंवाना पड़ा।केंद्रीय नेतृत्व नरेंद्र मोदी,अमित शाह को आभास हो गया कि कुशवाहा बिना बिहार में सरकार बनाना संभव नही है इसलिए कुशवाहा को लाना ही पड़ा।रही बात टिकट की तो आप चिंता नही करेंगे वह कुशवाहा करेंगे।वैसे आपका जब सहयोग है तो मुझे जीत से कोई रोक नही सकता।आबरार अहमद,नारायण शर्मा,राजू वर्मा,विजय मेहता,रामकुमार शर्मा समेत विभिन्न गांवों के कार्यकर्ता मौजूद थे।