महुली विद्यायलय में विज्ञान दिवस आयोजित

महुली विद्यायलय में विज्ञान दिवस आयोजित

महान वैज्ञानिक सीवी रमन की याद में शुक्रवार को महुली के मध्य विद्यालय में विशेष विज्ञान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक शशि रंजन कुमार ने किया। कहा कि समाज के विकास के लिए विज्ञान का उत्थान आवश्यक है।विद्यार्थियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने और नवाचार की दिशा में प्रयासरत रहने की प्रेरणा दी।शिक्षकों व विद्यार्थियों ने विज्ञान के महत्व, आधुनिक वैज्ञानिक उपलब्धियों व डॉ. सीवी रमन के योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। विज्ञान प्रदर्शनी लगाया।छात्र रितेश, हिफजुर्रहमान,आलोक,रोहित,विक्की,पवन आदित्य समेत दर्जन से अधिक छात्रों ने एक से एक रोचक मॉडल व प्रोजेक्टस का प्रदर्शन किया।सैयदा सादिया,पुरुषोत्तम कुमार एवं आदित्य कुमार ने भाषण दिया।शिक्षकों ने छात्रों को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में बढ़ती संभावनाओं के बारे में जागरूक किया। सरिता कुमारी, नागेश्वरी कुमारी,शंभू रजक, रवि कुमार ने विज्ञान के महत्व पर प्रकाश डाला। मनीषा कुमारी, कुमार रवि शंकर, ललिता कुमारी, सलोनी कुमारी समेत सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति प्रेरित करने के लिए अपने विचार रखे।बेहतर विद्यार्थियों को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।