यज्ञ के 5वें दिन नरसंद में उमड़ी भीड़

डुमरा पंचायत के नरसंद गांव के शिव मन्दिर में शिवलिंग, शिवपरिवार व हनुमन्त लाल की मूर्ति की मूर्ति को लेकर चोल1 रुद्र महायज्ञ को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।आस्था को लेकर इस गर्मी में भी दूर दूर से महिला श्रद्धालुओं आकर पूजा अर्चना कर रहे हैं।पाचवें दिन रविवार को प्रतिमा को पालकी पर पूरे गांव घुमाया गया।यज्ञ आचार्य पं.लाल मोहन शास्त्री के देखरेख में चल रहा है।यज्ञ में हर हर महादेव व जय हनुमान के उदघोष का सिलसीला जारी है। कुमारी माधवी भारद्वाज व मनीषा भरद्वाज के वेद ध्वनी से क्षेत्र गुंजायमान हो रहा है। याज्ञिक ब्राह्मण द्वारा याज्ञिय कार्य चल रहा है।सुबह से शाम तक धार्मिक कार्य से वातावरण भक्ति में डूब गया है।गांव समेत आसपास के गांव में उमंग व उत्साह देखा जा रहा है।प्रवचन में भी शाम को भीड़ उमड़ रही है।शनिवार की शाम प्रवचन में कहा कि धर्म,कर्म व आध्यात्म के उद्दश्यों पर प्रकाश डाला।कहा कि मानव जाति को ऐसे कार्य नही करना चाहिए जिससे अशांति हो।क्योंकि अशांति से मनुष्य का जीवन दुखमय हो जाता है।अच्छे कर्म,अच्छे धर्म पर मनुष्य को चलना चाहिए।क्योंकि जब मनुष्य शांत रहेंगे तभी उनका विकास हो सकता है उनका दाम्पत्य जीवन अच्छे ढंग से व्यतीत हो सकता है। इसके लिए हर समय मनुष्य को अपने आहार विचार पर ध्यान देना चाहिए। इससे मन और शरीर स्वस्थ रहते हैं। यज्ञ में शांति व्यवस्था को लेकर सुबह से रात तक यज्ञ समिति के सदस्य सक्रिय हैं। यज्ञ 22 अप्रैल तक चलेगा।मंदिर गांव में आस्था व सदभावना का प्रतीक है।