कोइलवां मोड़ पर युवक की मौत,घर मे कोहराम

प्रखड के कोइलवां मोड़ पर एक अज्ञात स्कार्पियो के धक्के से अजित नामक 11 वर्षीय युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।जबकि वेंकटेश गम्भीर रूप से घायल हो गया।घायल का इलाज अस्पताल में हो रहा है।दोनों तिलकपुरा गांव का रहने वाला बताया जा रहा है।घटना गुरुवार की रात की है।दोनों के पिता मजदूर बताए जा रहै हैं।घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौप दिया।घटना सुनकर रालोमो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक डॉ रणविजय सिंह मृतक के घर पहुंचे।सांत्वना दी।हर तरह के सहयोग का आश्वासन दिया।पूर्व विधायक ने हर तरह से सहयोग देने का भरोसा दिलाया।कहा कि धैर्य रखें जो होना था हो गया।मृतक की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।पूर्व विधायक के साथ प्रदेश महासचिव बिनोद कुमार सिन्हा,प्रखंड श्रीकांत प्रसाद,सोनू कुमार सहित कई नेता उपस्थित थे। घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि साइकिल पर सवार कृष्णा राजवंशी के पुत्र रहे मृतक अपने दोस्त के साथ साइकिल से सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने धुसरी गांव जा रहा था। वह ज्योंहि कोइलवां मोड़ पर पहुंचा कि गोह की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही स्कार्पियो ने साइकिल में धक्का मार दिया जिससे घटना घट गई।घटना को लेकर घर मे कोहराम मची हुई है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।पूरे गांव में शोक का माहौल कायम है।