कलाकारों को किया गया सम्मानित

कलाकारों को किया गया सम्मानित

श्री रामचरितमानस यज्ञ समिति द्वारा श्री राम नवमी महोत्सव के सफल आयोजन के बाद सत्संग नगर स्थित सत्संग स्थल पर भगवान श्री राम की छठी मनाई गई.शोभायात्रा में झांकी प्रस्तुत करने वाले स्थानीय कलाकारों को कमेटी की ओर से सम्मानित किया गया. सम्मानित  होने वालों में कलाकार विकास कुमार, पीयूष, आयुष, रितिका,ग्यांसु,बैजु,धीरज,चंदन,अशोक,आरकेश,अक्षय,ज्ञानु,आर्यन,अंशु,शिवम,अनन्या,पिधी शामिल रहे. इन्हें मुख्य पार्षद अंजली कुमारी, पूर्व मुख्य पार्षद मीनू सिंह, वार्ड पार्षद दिनेश प्रसाद,डॉ केदारनाथ सिंह,सीमा देवी, बेबी देवी, यज्ञ समिति के संरक्षक सुरेश कुमार गुप्ता अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेई ,सुनील केसरी,जदयू प्रखंड अध्यक्ष दीपक कुमार पटेल आदि ने सम्मानित किया.प्रसाद वितरण की शुरुआत मुख्य पार्षद अंजली कुमारी ,पूर्व मुख्य पार्षद मीनू सिंह, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि गणेश प्रसाद  ने की.  हनुमान मंदिर कमेटी के अध्यक्ष कुमार नरेंद्र देव,राजाराम प्रसाद,पप्पु गुप्ता, कोषाध्यक्ष नाथू साव,भरत गोस्वामी, सन्नी कुमार, रोहित कुमार, पूर्व उप मुख्य पार्षद कौशलेंद्र कुमार सिंह, वार्ड पार्षद भूपेंद्र कुमार मिश्रा उर्फ चिंटू मिश्रा, बसंत कुमार,राधारमन पुरी, सोनी देवी,वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अनंतु लहरी ,संतोष कुमार, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे