रफीगंज के आंती मोड़ के समीप शादी समारोह से लौट रहे एक चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर खजूर के पेड़ से टकराया चार घायल, रेफर

रफीगंज के आंती मोड़ के समीप शादी समारोह से लौट रहे एक चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर खजूर के पेड़ से टकराया चार घायल, रेफर

रफीगंज गोह पथ के आंती मोड़ के समीप अनियंत्रित होकर एक चारपहिया वाहन खजूर के पेड़ से जा टकराया। इस घटना में चार पहिया वाहन में सवार चार लोग घायल हो गए। रविवार की सुबह करीब 8:00 बजे घायल को  रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। घायलों में बंदेया थाना क्षेत्र के दधपी गांव निवासी 78 वर्षीय अलख देव सिंह, अलख देव सिंह के45 वर्षीय पुत्र राकेश सिंह, गया जिला के गुरुआ निवासी 47 वर्षीय किशोर सिंह, एवं मंझियावां  निवासी 18 वर्षीय दिव्यांशु सिंह उर्फ राजा सिंह शामिल हैं। घायलों को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंह एवं डॉ  ए के केसरी के द्वारा प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए गया मगध मेडिकल रेफर कर दिया गया। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि औरंगाबाद के देव से शादी समारोह संपन्न होने के बाद दधपी गांव लौट रहे थे। तभी आंती मोड़ के पास ड्राइवर को नींद आने से गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खजूर की पेड़ में जा टाकाराई।