हजारों कार्यकर्ता ने लिया महारैली में भाग.

हजारों  कार्यकर्ता ने लिया महारैली में भाग.

आरा के रमना मैदान में रविवार को हुए लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के नव संकल्प महारैली में ओबरा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता काफी संख्या में शामिल हुए। सुबह से ही वाहनों का काफिला निकलने लगा था। हैंडस आफ प्रकाश चंद्र की टीम के द्वारा दावा किया गया कि अधिक से अधिक पार्टी के कार्यकर्ता और पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. प्रकाश चंद्र के समर्थक इस महारैली में शामिल हुवे। इस संबंध में बताया गया कि सुबह से ही कार्यकर्ता विभिन्न प्रकार के वाहनों से निकलने लगे। सबको व्यवस्थित करने का काम हैंडस आफ प्रकाश चंद्र की टीम ने किया। डा. प्रकाश चंद्र ने पूछे जाने पर बताया कि उन्होंने इसके लिए कोई प्रचार -प्रसार नही किया बल्कि उनके आवाहन पर उन पर भरोसा करने वाले, विश्वास करने वाले लोग बड़ी संख्या में इस महारैली के लिए निकले। उन्होंने बताया कि पार्टी का संकल्प है बिहार का विकास करना। पीढ़ियों को शिक्षित करना। हर नागरिक को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना। युवाओं को रोजगार देना और किसी भी प्रकार का पलायन बिहार से ना हो सके ऐसा बिहार बनाने का हमारा संकल्प है। उन्होंने कहा कि पार्टी का हंड्रेड प्रतिशत स्ट्राइक रेट रहा है। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में इसे बरकरार रखा जाएगा। इसके साथ ही राजग के सभी घटक दलों से संबंधित सभी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के कार्यकर्ता जोश के साथ लगे हुए हैं।