भगवामय दिखा औरंगाबाद, पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी ने शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ शोभायात्रा

भगवामय दिखा औरंगाबाद, पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी ने शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ शोभायात्रा

रामनवमी मौके पर सोमवार को औरंगाबाद शहर में हर्षोल्लास के साथ भव्य शोभायात्रा निकाला गया। शोभायात्रा जिले के विभिन्न हिस्सों से निकाली गई। जिसमें गाजे-बाजे और आकर्षक झांकियों के साथ हजारों लोग शामिल हुए। महिलाओं और पुरुषों की भारी भागीदारी ने इस धार्मिक आयोजन को और भी भव्य बना दिया। शोभायात्रा की शुरुआत ठाकुरबारी से हुई, जो दुर्गा मंदिर होते हुए रमेश चौक तक पहुंची। औरंगाबाद शहर में रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन पहले से ही चौकसी थी। शहर के सभी मार्ग पर पुलिस प्रशासन की कड़ी निगरानी देखी गई। जिससे शोभायात्रा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम पुख्ता था। सीसीटीवी और ड्रोन सहित अन्य माध्यमों से पुलिस निगरानी कर रही थी। ताकि किसी भी प्रकार की व्यवस्था में कोई व्यवधान उत्पन्न न हो। रामनवमी शोभा यात्रा धर्मशाला दुर्गा मंदिर से लेकर रमेश चौक तक तीन मुख्य स्थान पहला ठाकुरबारी द्वारा काली क्लब और तीसरा सत्येंद्र नगर से शोभायात्राएं निकलीं। इन इलाकों से आने वाली झांकियों में भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों को भव्य रूप में प्रस्तुत किया गया। श्रद्धालुओं ने ढोल-नगाड़ों और जय श्रीराम के उद्घोष के साथ पूरे रास्ते को भक्तिमय बना दिया। शोभा यात्रा के मौके पर शहर में उत्सव का माहौल देखने को मिला। हर गली, हर चौक चौराहों पर भगवा रंग में स्वागत द्वार सजाए गए थे।स्थानीय लोगों ने शोभायात्रा में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रशासन और स्थानीय संगठनों के सहयोग से यह आयोजन पूरी तरह सफल और सौहार्दपूर्ण रहा। रामनवमी की इस भव्य शोभायात्रा ने जिले में धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक समरसता और सामाजिक एकता का अद्भुत उदाहरण पेश किया