रमजान के 22 वें रोजा के अवसर पर इफ्तार पार्टी का हुआ आयोजन।.

रमजान के 22 वें रोजा के अवसर पर इफ्तार पार्टी का हुआ आयोजन।.

रविवार को शाम एक इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम का आयोजन संजय कुमार,उपाध्यक्ष कृष्ण सिंह,स्मृति मंच सह सचिव समग्र तिलक परिषद के सौजन्य से किया गया।इफ्तार  पार्टी का आयोजन गुलाम सेठ स्थित विक्की अंसारी देख-रेख में किया गया। जिसमें नगर परिषद क्षेत्र सहित दाउदनगर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न राजनीतिक पार्टी के लोग मौजूद रहे। इस दौरान इस इफ्तार पार्टी में हिन्दू मुस्लिम एकता का परिचायक दिखी जहां सैकड़ो लोगों ने एक साथ मिलकर इफ्तार पार्टी में शामिल हुए और इफ्तार किया। जानकारी देते हुए संजय कुमार ने बताया कि पहले से ही तय किया गया था कि 22 वें रोजे के अवसर पर इफ्तार पार्टी का आयोजन करना है और इसीलिए आज यंहा पार्टी रखी गयी है। जिसमे हिन्दू मुस्लिम एकता और सौहार्द दिख रहा है।एक साथ मिलकर सभी लोगो ने खाया है।आयोजित इफ्तार पार्टी में मौके पर शशिकांत,सफदर हयात,पार्षद सुहैल अंसारी,अनवर फहीम,शमीम खान,पार्षद हेशामुदिन खान,चुन्नू आलम,ताहिर इमाम समेत सैकड़ों लोग उपस्थित हुए।