जगदेव अभियान रथ का हसपुरा में स्वागत

जगदेव अभियान  रथ का हसपुरा में स्वागत

अपनी 14 सूत्री  मांगों को लेकर भ्रमण पर निकला अमर शहीद जगदेव प्रसाद जागरण अभियान रथ मंगलवार को हसपुरा पहुँचा। हसपुरा आईटीआई परिसर में अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संत कुमार सिंह, प्रो अनिल कुमार,वशिष्ट नारायण को प्रो.अलखदेव प्रसाद अचल,शंभु शरण शत्यार्थी,अरविंद कुमार वर्मा ने  शॉल, मेमेंटो व माला देकर स्वागत किया गया।इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जगदेव जी के विचारों पर प्रकाश डाला।शोषितों के हक व अधिकारों के लिए उनके द्वारा किये गए कार्यों पर प्रकाश डाला।कहा कि यदि उनके सपने को पूरे करने के लिए संघर्ष जारी है। जगदेव प्रसाद स्मारिका प्रकाशन की तैयारी पर चर्चा की। हमलोगों का 14 सूत्री मांग है।मांगों को लेकर प्रत्येक जिले में रथ के साथ जा रहे हैं।बिहार के बाद झारखंड राज्य के जिले में भी जाएंगे।सभी से सहयोग की अपील की। दुलहिन बाजार में स्थित जगदेव स्मारक को राजकीय स्मारक घोषित करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर जनगणना करवाया जाय।सभी शिक्षण संस्थानों में संविधान की पढ़ाई करने,अरवल नदी में बने पुल व मगध यूनिवर्सिटी का नामकरण जगदेव प्रसाद के नाम से करने, अयह अभियान रथ बिहार के कई जिला का भर्मण करते हुए झारखंड राज्य का दौरा करेगी।इस दौरान सभी पचरुखिया चौक स्थित जगदेव प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की।अमर रहे के नारे से स्थल गूंज उठा।