प्रशिक्षण में शिक्षा के विकास को दिया बल

एकल विद्यालय फाउंडेशन नई दिल्ली द्वारा हसपुरा के महिला कॉलेज में आचार्यों का 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू है। शिविर के दूसरे दिन गुरुवार को भाजपा के प्रदेश मिडिया प्रभारी सह पूर्व विधायक मनोज शर्मा पहुंचे। कहा कि जो बच्चे पंचमुखी शिक्षा के माध्यम से शिक्षा प्राप्त करेंगे वे निश्चित रूप से अपने राष्ट्र के प्रति संवेदनशील होंगे। भविष्य में राष्ट्र भक्त का उपाधी उन्हें मिलेगा। संचालन अंचल प्रमुख संजय द्विवेदी ने किया।प्रशिक्षण हसपुरा संच के अध्यक्ष सुरेश आर्य, सचिव अनिल आर्य के देख रेख में हो रहा है।ग्राम स्वराज के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया।इस दौरान विभिन्न तरह के खेल का आयोजन किया गया। प्रशिक्षक संजय द्विवेदी,धनंजय कुमार, खुशबू कुमारी,अनुज कुमार,प्रफुल कुमार ने एकल विद्यालय के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत महिला व बाल हितैषी विषय पर विस्तार से बताया गया।कहा कि संस्कारयुक्त शिक्षा के साथ साथ समग्र ग्राम विकास का कार्यक्रम संस्था के माध्यम से चलाया जा रहा है।उद्देश्य है कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों तक कंप्यूटर शिक्षा समेत विभिन्न तरह की शिक्षा बेहतर ढंग से दिया जाय।बच्चों को दिए जाने वाले स्थानीय भाषा के साथ बुनियादी शिक्षा, जीने के तरीके, प्राथमिक चिकित्सा, खेल-कूद, संस्कार-संपन्न बनाना जैसे विषयों की जानकारी दी गई।बच्चों को प्राथमिक शिक्षा से लेकर हर क्षेत्र में शिक्षा दिलाने के लिए आचार्यों का प्रशिक्षण जरूरी है।इससे समाज को शिक्षा, डिजिटल साक्षरता, स्वास्थ्य और कौशल के क्षेत्र में ग्रामीण भारत में रहने वाले लोगों को मदद हो रहा।भाजपा प्रखंड अध्यक्ष बिनोद शर्मा,अमन कुशवाहा, उमेश प्रसाद ने प्रशिक्षण को सराहनीय बताया। राजीव विद्यार्थी, चंद्रकांत मुन्ना,पिंटु शर्मा मौजूद ठगे।